Ro no D15139/23

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 : धमतरी जिले में तेजी से चल रहा प्रपत्र वितरण एवं एंट्री का कार्य

ईआरओ   तिवारी ने उन बूथों का निरीक्षण किया, जहां प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, बीएलओ द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान किया

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत धमतरी जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण, उनसे भरे प्रपत्रों की प्राप्ति तथा एंट्री का कार्य बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है।
जिले में गुजरा क्षेत्र तथा नागरी विकासखंड के छह वार्डों में प्रपत्रों की एंट्री शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। शेष क्षेत्रों में भी एंट्री को पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर किया जा रहा है।
आज एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ)   पीयूष तिवारी ने उन बूथों का निरीक्षण किया, जहां प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने धमतरी शहर के चार वार्डों-रामपुर वार्ड, महिमा सागर, नयापारा एवं हटकेशर वार्डकृका स्थल निरीक्षण करते हुए फॉर्म संग्रहण एवं एंट्री कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को पूर्ण करना अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान ईआरओ श्री तिवारी ने बीएलओ द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मुद्दों का स्थल पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी वैध मतदाता सूची से न छूटे तथा कोई भी अवैध नाम शामिल न होकृइसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र भरवाएं।”
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   अविनाश मिश्रा भी लगातार पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि मतदाता सूची अद्यतन की यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है, अतः इसे पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाए।
जिला प्रशासन ने यह भी घोषणा की है कि शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रेरणा मिल सके।

  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा परिणाम जारी

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश चयन परीक्षा का परिणाम की मेरिट सूची…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम जारी

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में सत्र 2025-26 के कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं के परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…