कोरबा : नारा लेखन और रैली निकालकर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी

कोरबा 11 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दूरस्थ ग्राम सभी ब्लॉक में दीवार लेखन भी किया गया। सिमकेदा और अमलडीहा,कटकोना,गुरमा बेला,तराईमारडीह,कनकी,घिनारा, ढोंढातराई सहित अन्य ग्रामों में स्वसहायता समूह/बिहान से जुड़ी महिलाओं ने दीवार लेखन कर  मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने प्रेरक सन्देश से मतदान दिवस 07 मई को मतदान करने की अपील मतदाताओं से की। महिलाओं ने मतदान का महत्व बताते हुए लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा के एनआरएलएम कैडर और जनपद पंचायत के कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित किया गया। इसी तरह कटघोरा अंतर्गत ग्राम झाबर,बेलटिकरी में समूह की महिलाओं ने दीवार लेखन कर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया। स्काउट गाइड द्वारा भी शार्ट पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम डूमरकछार में मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए…

सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने ली आबकारी विभाग की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक

विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अम्बिकापुर । राज्य शासन के आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त श्रीमती आर. संगीता ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को सरगुजा कलेक्टर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेंद्र प्रधान को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेंद्र प्रधान को दी श्रद्धांजलि

ईआरओ, डीईओ, सीईओ स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ जमीनी स्तर की बैठकें जारी

ईआरओ, डीईओ, सीईओ स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ जमीनी स्तर की बैठकें जारी

बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय