Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025ः द्वितीय चरण में सीतापुर और मैनपाट में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

सामान्य प्रेक्षक डॉ देवांगन ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर 20 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत आज सरगुजा जिले के सीतापुर और मैनपाट विकासखंडों में मतदान  हुआ। मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने सीतापुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया।

मतदान की तैयारियाँ और प्रक्रिया
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत द्वितीय चरण के मतदान के लिए सीतापुर और मैनपाट में कुल 267 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 1,335 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी-अधिकारियों को तैनात किया गया हैं। सामान्य प्रेक्षक डॉ. देवांगन ने मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए मतदान प्रक्रिया की सुचारुता और पारदर्शिता सुनिश्चित की। उन्होंने मतदान कर्मियों से चर्चा कर मतदान सामग्री की उपलब्धता और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम नीरज कौशिक और जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

मतदान के प्रति मतदाताओं का दिखा उत्साह
जनपद पंचायत सीतापुर और मैनपाट में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान में भाग लिया। मतदान केंद्रों पर प्रातः 07 बजे से ही मतदान केंद्रों में उत्साहित मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सरगुजा संभाग के चार जिलों में पहली बार 930 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का प्रशिक्षण सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर दिया गया जोरय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र एवं हाइजीन किट का वितरण

    अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA),छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें