Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: जनपद पंचायत कुरूद में दूसरे चरण में मतदान 20 फरवरी को मतदान

एक लाख 63 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

103 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों, 1147 पंचों और 4 जिला पंचायत सदस्यों के लिए डाले जाएंगे वोट

धमतरी । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत दूसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत कुरूद में कल 20 फरवरी को होगा। इस पंचायत निर्वाचन में कुरूद जनपद क्षेत्र के एक लाख 63 हजार 501 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुरूद जनपद क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान से 103 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों, एक हजार 147 पंचों और 04 जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जनपद क्षेत्र में 82 हजार 141 महिला और 81 हजार 357 पुरूष मतदाताओं के साथ 03 अन्य श्रेणी का मतदाता भी वोट डालेगा।

कुरूद जनपद पंचायत के निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र में कुल 105 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और एक हजार 564 पंच पदों के लिए नामांकन प्राप्त किए गए हैं। इनमें से 02 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इसी तरह कुल एक हजार 564 पंच पदों में से 417 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। कुरूद जनपद क्षेत्र में अब 103 सरपंच पदों पर निर्वाचन के लिए 346 अभ्यर्थी और एक हजार 147 पंच पदों के लिए दो हजार 491 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। कुरूद जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 303 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद क्षेत्र में 25 जनपद सदस्य पदों के लिए 68 और 04 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। कुरूद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों में 50 रूट चिन्हांकित किए गए हैं। मतदान कराने के लिए लगभग 333 मतदान दल बनाए गए हैं। जनपद पंचायत कुरूद को निर्वाचन के लिए मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। पंचायत निर्वाचन के लिए आज निर्वाचन सामग्री स्वामी आत्मानंद स्कूल कुरूद वितरण की गई।

  • Related Posts

    राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    रायपुर, 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने आज नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में अंतर्विभागीय बैठक ली। बैठक मे वर्ष 2025-26 के दौरान 21…

    Read more

    निर्वाचन कार्य के अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान हेतु अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक बढ़ी

    रायपुर 30 मार्च 2026/विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान रायपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले