Ro no D15139/23

तीसरे चरण में मतदान रविवार को सुबह 7 बजे से, नगरी से मतदान दल रवाना

लगभग सवा लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

92 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों और 03 जिला पंचायत सदस्यों के लिए डाले जाएंगे वोट

धमतरी । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत तीसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत नगरी में कल 23 फरवरी रविवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा। आज सुबह से ही शासकीय श्रृंगीऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी से मतदान सामग्री लेकर दल अपने अपने केन्द्रों के लिए रवाना हुए । इस पंचायत निर्वाचन में नगरी जनपद क्षेत्र के एक लाख 27 हजार 251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगरी जनपद क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान से 92 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों और तीन जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जनपद क्षेत्र में 65 हजार 656 महिला और 61 हजार 593 पुरूष मतदाताओं के साथ एक अन्य श्रेणी का मतदाता भी वोट डालेगा।

नगरी जनपद क्षेत्र में कुल 102 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए नामांकन प्राप्त किए गए हैं। इनमें से 10 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इसी तरह कुल 1378 पंच पदों में से 829 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। नगरी जनपद क्षेत्र में अब 92 सरपंच पदों पर निर्वाचन के लिए 328 अभ्यर्थी और 549 पंच पदों के लिए 1284 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। नगरी जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 249 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद क्षेत्र में 25 जनपद सदस्य पदों के लिए 82 और तीन जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगरी पंचायत निर्वाचन क्षेत्र को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों में 41 रूट चिन्हांकित किए गए हैं। मतदान कराने के लिए लगभग 275 मतदान दल बनाए गए हैं। जनपद पंचायत नगरी कार्यालय को निर्वाचन के लिए मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!