मतदान का प्रतिशत – तीसरे चरण के लिए रात 11:40 बजे तक 64.4 प्रतिशत

New Delhi (IMNB).आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान रात 11:40 बजे तक लगभग 64.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जैसे-जैसे मतदान दल वापस आते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अद्यतन किया जाता रहेगा और यह पहले चरण एवं दूसरे चरण की भांति वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा।

रात 11:40 बजे राज्यवार अनुमानित मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है:

क्र. सं               राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश संसदीय क्षेत्र की संख्या अनुमानित मतदान का प्रतिशत (%)
1 असम 4 81.61
2 बिहार 5 58.18
3 छत्तीसगढ़ 7 71.06
4 दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव 2 69.87

 

5 गोवा 2 75.20
6 गुजरात 25 58.98
7 कर्नाटक 14 70.41
8 मध्य प्रदेश 9 66.05
9 महाराष्ट्र 11 61.44
10 उत्तर प्रदेश 10 57.34
11 पश्चिम बंगाल 4 75.79
  उपरोक्त 11 राज्य

(93 संसदीय क्षेत्र)

93 64.40

64.40

यहां प्रदर्शित आंकड़े फील्ड अधिकारी द्वारा सिस्टम में भरी जा रही जानकारी के अनुसार हैं। यह एक अनुमानित रूझान हैक्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों (पीएस) से आंकड़े प्राप्त करने में समय लगता है और इस रूझान में डाक मतपत्र शामिल नहीं है। प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए दर्ज किए गए मतों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान की समाप्ति पर सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म 17 सी में साझा किया जाता है।

Related Posts

अब छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों पर भी होगी वाहनों की प्रदूषण जांच : परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के बीच बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

  रायपुर 07 फरवरी 2025/ पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की प्रदूषण जांच के सेंटर (पीयूसी) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए…

सभी विभागों में ई-आफिस का पूर्ण क्रियान्वयन 31 मार्च 2025 तक करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री साय

  *सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *ई-ऑफिस: छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन और पारदर्शिता की ओर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *