Ro no D15139/23

जिले में सभी 5 नगरीय निकायों में 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा मतदान

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025
– जिले में सभी नगरीय निकायों के 120 वार्डों में बनाया गया 235 मतदान केन्द्र
राजनांदगांव 04 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संयज अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के सभी 5 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए जिले में सभी नगरीय निकायों के 120 वार्डों में 235 मतदान केन्द्र बनाया गया है। सभी नगरीय निकायों में कुल 1 लाख 81 हजार 795 मतदाताओं की संख्या है। जिसमें 87 हजार 562 पुरूष मतदाता, 94 हजार 228 महिला मतदाता एवं 5 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत महापौर के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 51 पदों के लिए निर्वाचन होगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत अध्यक्ष के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 24 पद, नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष के 1-1 पद एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए निर्वाचन होगा।
नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों में 155 मतदान केन्द्रों बनाया गया है। जिसमें 1 लाख 35 हजार 151 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 65 हजार 17 पुरूष मतदाता, 70 हजार 132 महिला मतदाता एवं 2 तृतीय लिंग मतदाता है। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के 24 वार्डों में 35 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 28 हजार 40 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 13 हजार 585 पुरूष मतदाता, 14 हजार 452 महिला मतदाता एवं 3 तृतीय लिंग मतदाता है। नगर पंचायत डोंगरगांव के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 11 हजार 942 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 5 हजार 765 पुरूष मतदाता एवं 6 हजार 177 महिला मतदाता है। नगर पंचायत छुरिया के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 3 हजार 72 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 1 हजार 442 पुरूष मतदाता एवं 1 हजार 630 महिला मतदाता है। नगर पंचायत लालबहादुर नगर के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 3 हजार 590 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 1 हजार 753 पुरूष मतदाता एवं 1 हजार 837 महिला मतदाता है।

  • Related Posts

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन मई 2026 हेतु कार्यक्रम जारी

    राजनांदगांव 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन मई 2026 हेतु समय-अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया है। जिसके…

    Read more

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सुशासन तिहार शिविर में 4-4 लाख रूपए के सहायता राशि का चेक प्रदान किया

    – आकाशीय बिजली से मृतकों के परिजनों को मिली शीघ्र आर्थिक सहायता*   राजनांदगांव 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती