Ro no D15139/23

सुुशासन तिहार 2025 प्रथम चरण में आवेदन जमा करने वार्डों में आयोजित शिविर में वार्डवासी उत्साह से पहुंचे

पहले दिन मांग एवं शिकायत संबंधी 729 आवेदन हुए प्राप्त
– महापौर श्री मधुसूदन यादव वार्डों के शिविर में पहुंचकर जनमानस से की चर्चा, आवेदन की जानकारी लेकर कहा कि समस्या का होगा समाधान
राजनांदगांव 08 अप्रैल 2025। जनमानस की समस्याओं का समाधान करने, शासन की योजनाओं का लाभ देने तथा जनता से सीधे संवाद करने छत्तीसगढ़ शासन की पहल सुशासन तिहार 2025 का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और प्रथम चरण में समस्या संबंधी आवेदन देने के लिये वार्डों में आयोजित शिविर में वार्डवासी उत्साह से पहुुंचे तथा अपनी समस्या व मांग के संबंध में आवेदन जमा किया। आज पहले दिन नगर पालिक निगम राजनांदगांव 51 वार्ड में आयोजित शिविर में 729 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में निगम के कर्मचारी निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर जनमानस का आवेदन लेकर उन्हें विधिवत पावती दिया। महापौर श्री मधुसूदन यादव विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वार्डवासियों से रूबरू हुए और उनकी समस्या के संबंध मे चर्चा कर आवेदन जमा करने कहा।
सुशासन तिहार 2025 के तहत प्रथम चरण में 8 से 11 अपै्रल 2025 तक आवेदन जमा करने शिविर के तहत नगर निगम द्वारा पूरे 51 वार्डों में शिविर लगाया गया, जहां कर्मचारी उपस्थित रह वार्डवासियों को आवेदन के संबंध में जानकारी दिये और आवेदन जमा कर उन्हें पावती भी दी गयी। आज पहले दिन के शिविर में मांग व शिकायत के संबंध में 729 आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, साफ-सफाई के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माण कार्य, अतिक्रमण सहित अन्य मांग एवं शिकायत के संबंध में आवेदन जमा किया। जिनका शिविर के बाद समाधान किया जायेगा।
महापौर श्री यादव ने शिविर में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जनमानस को शासन की योजना का लाभ देने उनकी समस्याओं से अवगत होने एवं उनसे सीधा संवाद करने सुशासन तिहार 2025 आयोजित किया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण में आवेदन लेने के पश्चात दूसरे चरण में उसका निराकरण किया जायेगा एवं तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई तक आयोजित समाधान शिविरों में नागरिकों को समाधान बता उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज के शिविर में लोग उत्साह से आकर अपनी समस्या से संबंधित आवेदन जमा कर रहे है, जिसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा। उन्होंने जनमानस को शासन की योजना एवं शिविर का लाभ लेने अपील की है।

  • Related Posts

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान अंतर्गत कार्ययोजना निर्माण पर सीएलएफ के साथ बैठक आयोजित

    महिला आय वृद्धि का बनेगा नया मॉडल राजनांदगांव 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य शासन के मोर गांव मोर पानी अभियान…

    Read more

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत