Ro no D15139/23

जल जागृति जागरूकता शिविर का घोलेंग में  हुआ आयोजन वाटर हीरो नीरज वानखेड़े ने ग्रामीणों को बताए जल संरक्षण के विभिन्न नवाचारी तरीके

जल संरक्षण नहीं किया तो आने वाली पीढियां पम्प से खरीद कर पियेंगी पानी – नीरज वानखेड़े
घोलेंग सरपंच ने लोगों को प्रेरित करने घर में लगवाया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

जशपुरनगर 05 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को घोलेंग ग्राम पंचायत में जल जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को उजागर करते हुए उनके संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को बताया गया। जल स्त्रोतों के साथ साथ पानी के स्त्रोतों के रिचार्ज करने वाली नालों, जल वितरिकाओं, तालाबों, झिरिया, नालिकाओं को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वाटर हीरो के रूप में सम्मानित जल प्रहरी नीरज वानखेड़े द्वारा चेन्नई का उदाहरण देते हुए बताया कि समुद्र के निकट होने के बाद भी वहां भीषण जल संकट उत्पन्न हुआ और लोग टैंकरों से पानी भर कर पीने को मजबूर हो गए थे। लोग अपने लाभ के लिए जंगलों में आग लगाते हैं जो पेड़ों और छोटे पौधों को नुकसान कर जल चक्र को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने खेल खेल में विभिन्न नवाचारी एवं मनोरंजक तरीकों से भूमि एवं जल संचयन के तरीकों से ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने लाइव मॉडल के माध्यम से जल संरक्षण की आवश्यकता को प्रदर्शित किया। उन्होंने सोख़्ता गड्ढा, बोर रिचार्ज, वाटर हार्वेस्टिंग, डिप सीसीटी, गेबियन स्ट्रक्चर, एलबीएस, ड्रिप सिंचाई, मेढ़ बंधान आदि निर्माण की वैज्ञानिक विधि और जल उपयोग के तरीकों की भी ग्रामीणों को जानकारी दी।
इस दौरान घोलेंग के सरपंच विनय तिर्की ने अपने घर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। इसका प्रदर्शन ग्राम वासियों को करते हुए उन्हें इसके निर्माण के तरीकों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर नीरज वानखेड़े ने कहा कि हमने पूरे जल का उपभोग किया और संरक्षण पर विचार नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्ध नहीं रहेगा और वे हमसे सवाल करेंगी और उन्हें आज जिस प्रकार पेट्रोल पंपों से पेट्रोल बिका करते हैं उसी प्रकार लाइनों में लग कर पानी खरीदना पड़ेगा। हम सभी को अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण एवं सोच समझ कर प्रयोग करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत, जनपद सदस्य आमा तिर्की, संजय लकड़ा, सरपंच विनय तिर्की, प्रतिमा बड़ा, अनिमा एक्का, अशोक एक्का, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप राठिया, कृषि विभाग उप संचालक एमआर भगत, ईई डब्लूआरडी विनोद भगत, सीईओ जनपद पंचायत लोकहित भगत सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के कैच द रैन पहल के अंतर्गत जल जागृति जशपुर अभियान प्रारम्भ किया गया है। जल जागृति जशपुर अभियान के तहत एक माह तक 30 जल संकट के संभावित ग्रामों में जाकर सभी स्कूल, कॉलेजों एवं ग्रामीण संस्थाओं में जागरूकता हेतु जल जागृति शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांव-गांव में जाकर जल एवं भूमि संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने के साथ साथ नदी, नालों, जल वितरिकाओं, जल संभरण करने वाली अवनालिकाओं एवं जल स्त्रोतों के आस पास जन सहयोग से श्रमदान द्वारा सफाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नवयुवकों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 06 मार्च से 13 मई तक जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खंडों में पंजीयन कैंप का होगा आयोजन

    10 वीं पास नवयुवक रोजगार के अवसरों के लिए करा सकते हैं पंजीकरण जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ जशपुर में 10वीं पास नवयुवकों के लिए रोजगार के अवसर! एसआईएस ग्रुप द्वारा 6…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख