Ro no D15139/23

रविशंकर सागर बांध गंगरेल में जलस्तर बढ़ा

प्रारंभिक चरण में छोड़ा जायेगा लगभग 4 हजार क्यूसेक पानी

नदी किनारे के ग्रामवासियों को सतर्क करने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश

धमतरी । लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे की स्थिति में बांध का जल भराव 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण वर्तमान में 15 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जो बढ़कर 25 हजार क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए बांध से धीरे-धीरे पानी छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक चरण में लगभग हजार क्यूसेक पानी एक-एक घंटे के अंतराल में नदी में छोड़ा जाएगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने नदी किनारे बसे ग्रामवासियों को सतर्क रहने, आवश्यक एहतियाती कदम उठाने और सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी बरतने से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियो से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बांध व नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान