Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन ने बदली तिलौली गांव के महिलाओं की जिंदगी

रायपुर, 22 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। राज्य में लगभग 50 लाख परिवारों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 40 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के घरों में नल से जल पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी जल जीवन मिशन का काम तेजी से कराया जा रहा है। उक्त जिले के विकासखंड भरतपुर के दुर्गम ग्राम तिलौली में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का सपना अब हकीकत बन चुका है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा ने न सिर्फ गांव के बुनियादी सुविधा बढ़ी है, बल्कि यहां की महिलाओं की जिंदगी को भी पूरी तरह से बदल दिया है। इसी बदलाव की एक मिसाल हैं ग्राम तिलौली की निवासी शांति देवी।

शांति देवी, जो कभी अपने परिवार के लिए पानी भरने दूर तक जाना पड़ता था, आज अपने घर के नल से सहजता से पानी प्राप्त कर रही हैं। यह बदलाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन की देन है, जिसका उद्देश्य देश के हर ग्रामीण घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। गांव तिलौली, जहां वर्षों तक जल संकट बना रहा, वहां अब नल जल योजना के तहत हर घर में पेयजल सुविधा सुनिश्चित की गई है। पहले जहां महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर रहते थे, वहीं अब उन्हें घर बैठे शुद्ध पानी मिल रहा है। इससे उनके समय और श्रम की बचत हुई है। जिससे उनकी जिंदगी में बदलाव आया है। शांति देवी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह योजना हमारे जैसे गांवों को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और सशक्त बना रही है।

  • Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

      छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण *अटल जी की प्रतिमा उनके व्यक्तित्व और विचारों को सहेजने की प्रेरक पहल — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जंगल में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्ती, दो ट्रक जब्त

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ जशपुर जिले के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। विभाग को…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….