Ro no D15139/23

जल संसाधन विभाग ने सिंचाई विस्तार में दर्ज की बड़ी प्रगति – दो वर्षों में 23 योजनाओं को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, 3374 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2025/  जिले में सिंचाई क्षमता बढ़ाने एवं कृषि उत्पादन को सुदृढ़ करने दिशा में जल संसाधन विभाग सरगुजा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में कुल 23 सिंचाई योजनाओं की छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है। लगभग 8148.51 लाख रुपये की लागत वाले इन कार्यों से 30 गांवों की 3374 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी।

वित्तीय वर्ष 2024-25 : 17 योजनाएं, 5996.43 लाख की लागत
2024-25 में स्वीकृत 17 सिंचाई योजनाओं से 21 गांवों की 2350 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इस वर्ष मुख्य रूप से जलाशयों, नहरों, पक्के चैनलों, एनीकट, स्टापडेम व काजवे निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं, जो सिंचाई क्षमता बढ़ाने के साथ ही पुराने जल संरचनाओं को मजबूत बनाएंगे। इन योजनाओं में तिरकेला, तुर्रापानी, सायर और कोट जलाशय योजनाओं के जीर्णोद्धार कार्य प्रमुख हैं। इसके साथ ही 13 अन्य एनीकट एवं स्टापडेम परियोजनाएं भी शामिल हैं, जिनसे खरीफ और रबी दोनों सीजन में सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

वित्तीय वर्ष 2025-26 : 06 योजनाएं, 2152.08 लाख की लागत

2025-26 में विभाग को 06 नई योजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लागत 2152.08 लाख रुपये है। इनसे 09 गांवों की 1024 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। प्रमुख परियोजनाओं में घाघारिया व्यपवर्तन, कुंवरनाला स्टापडेम, पंडरीडांड जलाशय नहर जीर्णोद्धार, घंघरी एनीकट, जजगा गोठान एनीकट एवं डांडगांव जलाशय सुधार कार्य शामिल हैं।

इन योजनाओं से किसानों को खरीफ एवं रबी दोनों सीजन में स्थायी सिंचाई उपलब्ध होगी और पुरानी संरचनाएं नई क्षमता के साथ पुनर्जीवित होंगी।

शासन का लक्ष्य-सिंचाई क्षमता का विस्तार एवं कृषि वृद्धि
कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग क्रमांक-1, अम्बिकापुर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में विभाग का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए अधिकतम भूमि को सिंचाई के दायरे में लाना है। सभी स्वीकृत योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…