Ro no D15139/23

जल संसाधन परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण कराएं : जल संसाधन मंत्री कश्यप

*अम्बिकापुर में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक*

रायपुर, 15 जनवरी 2025/ सरगुजा संभाग की जल संसाधन परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज संभाग के निर्माणाधीन और स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को इन परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। अधिकारी परियोजना साइट पर जाकर कार्यों का सतत् रूप से मॉनिटरिंग करें।

जल संसाधन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि आमजन की सुविधा एवं कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी ठेकेदारों पर नियंत्रण रखें। सभी कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर प्रगतिरत योजनाओं को पूर्ण किया जाए। उन्होंने बैठक में घुनघुट्टा परियोजना द्वारा अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और बांकी डैम में जल की निरंतर उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि घुनघुट्टा जलाशय के किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक सर्वश्री राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, प्रमुख अभियंता श्री इंद्रजीत उइके, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नैनो उर्वरक से अशोक शार्दुल को कम लागत में मिल रही अधिक उत्पादन

      रायपुर , 10 जून 2026/ कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब कोंडागांव जिले में दिखाई…

    Read more

    खरीफ सीजन की तैयारी पूरी, किसानों को समय पर मिल रहे हैं बीज और उर्वरक

      बीजापुर जिले की सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, वितरण कार्य लगातार जारी रायपुर, 10 जून 2026/ खरीफ फसलों के लिए किसानों को समय पर और निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू