Ro no D15139/23

वाटरशेड महोत्सवः जल संचयन पर रील बनाओ इनाम पाओ

भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत् परियोजना स्तर पर वाटरशेड महोत्सव 19 नवम्बर से 19 दिसम्बर 2325 के दौरान आयोजित किया जा रहा है।
जशपुर जिले में वाटरशेड महोत्सव अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों श्रमदान, लोकार्पण, भूमिपूजन एवं अन्य प्रतियोगिता के साथ-साथ राज्य स्तरीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। प्रतियोगिता में 04 रील विजेता को 50-50 हजार रुपए एवं 100 फोटोग्राफी विजेता को 01-01 हजार रुपए का पुरस्कार राशि प्रदान की जावेगी। पुरस्कार हेतु 04 रील में से 03 रील जल संचयन से संबंधित परियोजना क्षेत्र में निर्मित संरचनाएं एवं 01 रील बागवानी और कृषि वानिकी गतिविधियों में से चयन किया जावेगा। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जावेगी। कोई भी इच्छुक व्यक्ति जल संचयन संरचनाओं, बागवानी, कृषि वानिकी तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं जलग्रहण विकास घटक योजना अंतर्गत निर्मित संरचनाओं और उनसे समुदायों को होने वाले लाभों को प्रदर्शित करते हुए 30 से 60 सेकण्ड का लघु विडियो, रील या कैप्शन सहित फोटो तैयार कर सकता है। प्रतिभागियों को अपनी
सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते समय निर्धारित हैशटैग का उपयोग करना अनिवार्य होगा। 31 जनवरी 2026 तक स्क्रीनशॉट पोर्टल में करनी होगी जमा
पंजीकरण के दौरान प्रतिभागियों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट लिंक भी अपलोड करना होगा, जिसके बाद उन्हें सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण मेल प्राप्त होगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त हाने के पश्चात् 31 जनवरी 2026 शाम 06 बजे तक प्रतिभागियों को अपने पोस्ट के रिच व्यू इंगेजमेंट लाइक एवं कमेंट का स्कीनशाँट पोर्टल पर जमा करना होगा। विभागीय वेबसाइट https://wdcpmksy.dolr.gov.in  पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है ।
ऐसे अपलोड करने होंगे कंटेंट
30 से 60 सेकण्ड की रील एव कैप्सन सहित फोटोग्राफ तैयार करना होगा। इसमें जल संरक्षण से जुड़ी सरचनाए चेकडेम व स्टापडेम नालाबध, डबरी, सामुदायिक तालाब, लुज बोल्डर गेबियन सरचना आदि शामिल होनी चाहिए। केन्द्र या राज्य सरकार की योजनाओं तथा एवं डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवई 1.0 एवं डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएससी 2.0 के तहत विकसित बागवानी पौधरोपण अथवा कृषि गतिविधि को भी शामिल की जा सकती है।
प्रतिभागियों को अपना कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय # WDC-PMKSY-Watershed Mahotsav 2025 हैशटैग का उपयोग और प्रतिभागी को tps://wdepmksy.dol.gov.in/register Mahotsav पोर्टल पर पोस्ट करना होगा। प्रतिभागी को अपने सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक भी अपलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रतिभागी को रजिस्टर्ड होने का ई-मेल आयेगी।

  • Related Posts

    सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका

    रायपुर,12 जुलाई 2026/ बलौदाबाजार जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति…

    Read more

    समय पर पहचान, समय पर उपचार: चिरायु टीम ने 10 वर्षीय त्रिशांत को दिया नया जीवन

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की संवेदनशील पहल बनी एक मासूम के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला   धमतरी 12 जुलाई 2026/- धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम सिंधौरीखुर्द निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स