Ro no D15139/23

वॉटरशेड महोत्सव: जल संरक्षण पर रील बनाएं, जीतें 50 हजार रुपये का पुरस्कार

जल संरक्षण और वॉटरशेड विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग द्वारा वॉटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता 31 दिसम्बर 2025 तक सक्रिय रहेगी।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी जल संचय संरचनाएँ, बागवानी, कृषि वानिकी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (डब्ल्यूडीसी 1.0 एवं 2.0) सहित जलग्रहण योजनाओं से निर्मित संरचनाओं और उनसे लाभान्वित हितग्राहियों को दर्शाते हुए 30 से 60 सेकंड का लघु वीडियो, रील या फोटो तैयार कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को विभागीय पोर्टल https://wdcpmksy-dolr.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा तथा अपने कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निर्धारित हैशटैग के साथ पोस्ट करना अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को 31 जनवरी 2026, शाम 6 बजे तक अपने पोस्ट के रिच, व्यू, एंगेजमेंट, लाइक एवं कमेंट का स्क्रीनशॉट पोर्टल पर अपलोड करना होगा। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट पर पर उपलब्ध है। विभाग द्वारा सर्वश्रेष्ठ रील के लिए 50 हजार रुपये तथा सर्वश्रेष्ठ फोटो के लिए 01 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। विजेताओं का चयन रीच, एंगेजमेंट, रचनात्मकता और मौलिकता के आधार पर किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार