Ro no D15139/23

वाटरशेड महोत्सव – जल संचयन पर रील बनाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन

भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग द्वारा राज्य शासन के सहयोग से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना दृ जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन 19 नवंबर से 19 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में आयोजित इस महोत्सव के तहत जशपुर जिले में परियोजना स्तर पर श्रमदान, लोकार्पण, भूमिपूजन, जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में चार रील विजेताओं को 50-50 हजार रुपये तथा 100 फोटोग्राफी विजेताओं को 1-1 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चार विजेता रीलों में से तीन रीलें जल संचयन से संबंधित परियोजना क्षेत्र में निर्मित संरचनाओं पर आधारित होंगी, जबकि एक रील बागवानी एवं कृषि वानिकी गतिविधियों पर आधारित होगी। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
प्रतिभागी 30 से 60 सेकंड की रील या शीर्षक सहित फोटो तैयार कर सकते हैं, जिसमें जल संचयन संरचनाओं कृ जैसे चेकडेम, स्टापडेम, नाला बंधान, डबरी, सामुदायिक तालाब, ढीले बोल्डर से बने गेबियन ढांचे आदि कृ को प्रदर्शित करना होगा। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के तहत विकसित बागवानी, पौधरोपण अथवा कृषि गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकता है। अपनी सामग्री सामाजिक माध्यमों पर पोस्ट करते समय प्रतिभागियों के लिए निर्धारित हैशटैग रुडब्ल्यूडीसीदृपीएमकेएसवाईदृवाटरशेडमहोत्सवदृ2025 का उपयोग अनिवार्य होगा। पंजीकरण के दौरान प्रतिभागियों को अपने सामाजिक माध्यम पोस्ट का लिंक भी महोत्सव पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसके पश्चात सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण ईमेल प्राप्त होगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के बाद 31 जनवरी 2026, शाम 6 बजे तक, प्रतिभागियों को अपने पोस्ट की रीच, दृश्य, सहभागिता, पसंद एवं टिप्पणियों का स्क्रीनशॉट पोर्टल पर जमा करना होगा। विभागीय वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
अपलोड करना होगा सामग्री-
प्रतिभागी को 30दृ60 सेकंड की रील अथवा शीर्षक सहित फोटो तैयार कर सामाजिक माध्यम पर पोस्ट करना होगा। सामग्री में जल संरक्षण से जुड़ी संरचनाएँ तथा डब्ल्यूडीसीदृपीएमकेएसवाई 1.0 एवं डब्ल्यूडीसीदृपीएमकेएसवाई 2.0 के तहत विकसित कृषि एवं बागवानी गतिविधियाँ शामिल होनी चाहिए। इसके बाद प्रतिभागी को निर्धारित हैशटैग के साथ सामग्री पोस्ट कर उसका लिंक महोत्सव पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रतिभागी को पुष्टिकरण ई-मेल प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अभिनव पहल

      30 जुलाई को प्रदेश में पहली बार आयोजित होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ महतारी वंदन योजना की लाखों हितग्राही महिलाओं के साथ समाज के सभी वर्गों की होगी सहभागिता…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान

      राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान बना बदलाव का सशक्त माध्यम, मशरूम उत्पादन से पुष्पा साव ने बदली अपनी तकदीर मजदूरी पर निर्भर परिवार से सफल उद्यमी बनने तक का…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…