Ro no D15139/23

वाटरशेड महोत्सव – जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण वाटरशेड पर आधारित सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन

संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी रायपुर द्वारा जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार महोत्सव की गतिविधियों में ’सोशल मीडिया प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी 31 दिसंबर 2025 तक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 1.0-2.0) एवं अन्य वाटरशेड विकास योजनाओं के अंतर्गत निर्मित जल संचयन संरचनाओं जैसे चेकडेम, स्टाडेम, तालाब, डबरी तथा उद्यानिकी/कृषि वानिकी वृक्षारोपण और समुदाय के लिए उनके लाभों पर आधारित 30-60 सेकण्ड के लघु वीडियो/रील्स एवं फोटोग्राफ तैयार कर #WDC-PMKSY हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav  वेबसाईट/पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। विजेताओं का चयन रीच (45 प्रतिशत), इंगेजमेंट (25 प्रतिशत), विषय की प्रासंगिकता (10 प्रतिशत), रचनात्मकता एवं मौलिकता (10 प्रतिशत) तथा दृश्य एवं तकनीकी गुणवत्ता (10 प्रतिशत) के आधार पर किया जाएगा।  पुरस्कार के रूप में सर्वश्रेष्ठ रील के लिए 50,000 रुपये तथा सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ के लिए 1000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में जमा किए गए सभी कंटेंट पूरी तरह से DoLR के कॉपीराइट के अंतर्गत रहेंगे, जिनका उपयोग प्रचार एवं शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। अश्लील सामग्री या कृत्रिम रूप से बढ़ाए गए व्यूज़ को प्रतियोगिता से तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!