Ro no D15139/23

हम फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ेंगे, कफ सिरप मामले में सीएम योगी की चेतावनी

कोडिन कफ सिरप मामले पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में जवाब दिया. उन्होंने साफ किया कि कफ सिरप से राज्य में एक भी लोगों की मौत नहीं हुई है. सीएम योगी ने विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला

कोडिन कफ सिरप मामले पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, विभोर राणा को लाइसेंस समाजवादी पार्टी ने दिया था. आलोक सिपाही (इस मामले में एक आरोपी) की अखिलेश यादव के साथ कुछ गिफ्ट देते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं. हमने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है, और हमारी कार्रवाई अभी भी जारी है. हमने अब तक 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

हम आपको फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ेंगे: योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा- मैं आपका दर्द समझता हूं. क्योंकि जब सरकार की कार्रवाई अपने आखिरी स्टेज पर पहुंचेगी, तो आप में से कई लोग फातिहा पढ़ने जाएंगे. हम आपको ऐसी हालत में भी नहीं छोड़ेंगे कि आप फातिहा पढ़ सकें. हम ऐसी कार्रवाई करेंगे. राज्य के IG लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में एक SIT बनाई गई है. हमारी कार्रवाई पूरे राज्य में लगातार जारी है. समाजवादी पार्टी को बहुत अच्छे से पता है कि माफिया के खिलाफ कैसे कार्रवाई की जानी चाहिए, और हम उनकी घबराहट को इससे समझ सकते हैं.

सब जानते हैं माफिया के साथ किसके कनेक्शन: योगी आदित्यनाथ

कोडिन कफ सिरप मामले पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, यह सब जानते हैं. माफिया के साथ किसके कनेक्शन हैं? शैली ट्रेडर्स का शुभम जायसवाल, समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव और कैंट वाराणसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अमित यादव का बिजनेस पार्टनर है. यूपी में सबसे बड़ा स्टॉक रखने वाला शुभम जायसवाल है, जो वाराणसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे अमित यादव का बिजनेस पार्टनर है. अमित यादव की फोटो अखिलेश यादव के साथ है. वह आपका पदाधिकारी है, और आप इससे इनकार नहीं कर सकते.

कोडीन कफ सिरप से उत्‍तर प्रदेश में एक भी मौत नहीं : योगी आदित्यनाथ

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि कोडीन कफ सिरप या नकली दवाओं से प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है. नेता सदन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के प्रश्न के उत्‍तर में कहा कि कोडीन से मौत का एक भी मामला उप्र सरकार के संज्ञान में नहीं आया है. उन्होंने कहा उप्र के अंदर कोडीन कफ सिरप के केवल स्टॉकिस्ट और होलसेलर हैं और इसका यहां उत्‍पाद नहीं होता है. इसका उत्‍पादन मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत अन्‍य राज्‍यों में होता है और जो मौत के प्रकरण सामने आए, वह दूसरे राज्यों में आये.

  • Related Posts

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    BJP Manifesto: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के बाद अब भाजपा बंगाल के विकास के लिए अपना ब्लू प्रिंट जारी करने जा रही है. अगले…

    Read more

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    Russian Aircraft crashes in Crimea: रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई. रूस की समाचार…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…