Ro no D15139/23

मौसम: दिल्ली-राजस्थान ही नहीं, इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 11 से 12 जून, बिहार में 11 जून, ओडिशा में 11 से 12 जून और झारखंड में 12 से 13 जून के दौरान अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं.

वहीं, 11 से 16 जून के दौरान गुजरात क्षेत्र, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में 14 से 16 जून के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, मौसमी स्थितियों के अवलोकन से संभावना है कि अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून झारखंड में पहुंच सकता है. 11 से 16 जून के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. 11 से 12 जून तक धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, खूंटी और रामगढ़ समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. 12 और 13 जून को दुमका, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह के अलावा धनबाद, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा समेत कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में बुधवार (10 जून) को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. ज्यादातर मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. हालांकि मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार (11 जून) से मानसून पूर्व गतिविधियां (प्री मानसून एक्टिविटी) तेज हो सकती हैं, जिससे मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए रात के समय हल्की बारिश, आंधी, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

राजस्थान में आंधी बारिश का दौर फिर शुरू होने का अनुमान

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 जुून से कई इलाकों में आंधी बारिश का दौर फिर से शुरू होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयुपर के अनुसार, 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

अरुणाचल प्रदेश के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 16 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 11 से 14 जून तक इन राज्यों में कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां  इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार 11 से 16 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं तटीय कर्नाटक, केरल-माहे और लक्षद्वीप में इस अवधि के दौरान अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.

  • Related Posts

    नेपाल में तबाही: बिहार में हाई अलर्ट, रूट चार्ट से समझिए तिब्बत से गंडक तक कैसे पहुंचता है पानी, इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

    Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. तिब्बत की ओर से आया तेज पानी भोटे कोशी नदी में पहुंचा. इसके बाद…

    Read more

    ‘अन्नपूर्णा’ लाभार्थियों के घर पहुंचे पर्यटन मंत्री शंकर घोष, पूछ रहे- पैसे मिले क्या? दरवाजे पर लगाये स्टिकर

    पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Yojana) के पैसे मिलने से महिलाएं खुश हैं, तो जिन महिलाओं को पैसे नहीं मिले हैं, उनमें असंतोष भी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक