Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ बैठक की हुई शुरुआत, अधिकारियों ने किया सामूहिक गायन
एसआईआर, धान खरीदी सहित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की हुई समीक्षा

कलेक्टर   विलास भोसकर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, समस्त अधिकारियों ने सामूहिक गायन किया। कलेक्टर  भोसकर के निर्देशानुसार अब प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली समय सीमा की बैठक में इसी प्रकार राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया जाएगा। समय सीमा की बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर   भोसकर ने एसआईआर कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि 11 दिसम्बर तक गणना प्रपत्रों के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन के शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण किया जाना है, इसलिए प्राथमिकता के साथ गम्भीरतापूर्ण ढंग से कार्य किए जाएं। इस दौरान कलेक्टर   भोसकर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान अनेक पंजीकृत किसानों के खसरा नंबर एग्रीस्टैक पोर्टल से नहीं जुड़े होने के कारण किसानों को धान विक्रय में समस्या हो रही है। इसलिए अधिकारी जल्द से जल्द एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज कराने कृषकों को प्रेरित करें, सभी धान खरीदी केंद्रों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को टोकन कटवाने में किसी प्रकार की समस्या ना हो। खरीदी सुचारू, पारदर्शी तथा समयबद्ध रूप से संचालित रहे। उन्होंने धान खरीदी से संबंधित सभी अधिकारियों को खरीदी केंद्रों के नियमित निरीक्षण हेतु निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि बच्चों को मिड डे मील में गुणवत्तायुक्त पौष्टिक भोजन दिया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में  शासकीय योजनाओं  एवं कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा  प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पीएम आवास योजना के प्रगति, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर   सुनील नायक,  राम सिंह ठाकुर,   अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर   डी एन कश्यप एवं  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…