Ro no D15139/23

प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित होगी साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

अंबिकापुर 28 दिसंबर 2025/   जिले में सप्ताह में मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक अब आगामी सप्ताह से प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे से जिला कलेक्टरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सर्व कार्यालय एवं विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर समय सीमा की बैठक में  व्यक्तिगत रूप से अनिवार्यतः उपस्थित होने कहा है। उन्होंने निर्देश जारी कर कहा है कि यदि कोई अधिकारी शासकीय कार्य या अन्य कारणों से बैठक में अनुपस्थित रहता है, तो बैठक से 01 दिवस पूर्व अनुमति अवश्य प्राप्त करनी होगी। अपनी अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में विभाग के ऐसे अधिकारी को बैठक में भेजा जाये, जिसे विभागीय कार्यों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हो। आदेशानुसार समस्त तहसीलदार एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रथम एवं तृतीय सोमवार में आयोजित होने वाले समय-सीमा की बैठक में उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वितीय एवं चतुर्थ सोमवार में आयोजित होने वाले समय-सीमा की बैठक में उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…