Ro no D15139/23

सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और त्वरित भुगतान से ‘धान खरीदी तिहार’ बना किसानों के लिए महापर्व

*धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान देवेंद्र नाथ तिर्की ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

रायपुर, 25 नवम्बर 2025/ प्रदेश में धान खरीदी तिहार अब केवल एक शासकीय प्रक्रिया भर नहीं रह गया है, बल्कि यह किसानों के लिए विश्वास, सुविधा और राहत का महापर्व बन चुका है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत मेंड्रा कला स्थित आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति केंद्र में किसानों ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और त्वरित है।

किसानों ने बताया कि खरीदी केंद्र में पहुंचते ही वजन, पंजीयन और भुगतान की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से पूरी हो रही है। तिरपाल, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही।

मेंड्रा कला के किसान देवेंद्र नाथ तिर्की ने कहा कि त्वरित भुगतान और सुव्यवस्थित प्रणाली से किसानों में भरोसा बढ़ा है। उन्होंने इस पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेशभर में संचालित धान खरीदी अभियान को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन की सतत निगरानी ने मजबूत आधार दिया है। किसानों का कहना है कि व्यवस्था में आए सकारात्मक परिवर्तनों ने उनकी चिंता दूर कर दी है और खरीदी केंद्रों का माहौल पहले से अधिक बेहतर और किसान-हितैषी हो गया है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!