Ro no D15139/23

वरिष्ठ पत्रकार चंद्र शेखर शर्मा की बात बेबाक …क्या कारण है कि कवर्धा में कोई अधिकारी कर्मचारी आना नहीं चाहते और जो आ जाते है वो जाना नही चाहते

आज सुबह सवेरे नहाते नहाते अपनी फटे बांस जैसी बेसुरी आवाज में –
” रूठे रब को मनाना आसान है ,
रूठे यार को मानना मुश्किल ,
रूठे रूठे पिया को मनाऊ कैसे ।”
फिल्मी गीत को गुनगुना ही रहा था कि बेसुरी तान को सुन बिटिया कहती है पापाजी गाना वाना गाने से कुछ नही होने वाला करवाचौथ पे मम्मी को अच्छा सा गिफ्ट दे देना वो मान जाएंगी । बिटिया के बात को सुन नेताओ के रूठने मानने के खेल की तरफ भी ध्यान चले गया कि राजनीति में भी रूठे लोगो को भी ऐसे ही गिफ्ट विफ्ट में पद दे कर हृदय परिवर्तन करवा मनाया जाता है क्या ? वैसे छात्तीसगढ़ की राजनीति में सब सांय सांय तो नही आंय बांय सांय चल रहा है । खैर राजनीति में तो तिकड़म चलती रहती है । आज ननकी नाराज है तो कल कोई और होगा। रूठे और नाराज जरूत के हिसाब से मनाया व रुसवा किये जाता है ।
विगत छह माह से जीवन कठिनतम दौर के तौर पर गुजर रहा मई – जून में पहला ऑपरेशन फिर डॉ की गलती से जुलाई – अगस्त में दूसरी बार ऑपरेशन 2 माह में दो बार खुद के ऑपरेशन और लगभग साढ़े 5 माह से चल रहे बेड रेस्ट ने कुछ जीवन की सच्चाइयों से भी रूबरू कराया । खैर जीवन के ये उतार चढ़ाव चलते रहते है । लगभग 6 माह से लेखन से बनी दूरी दूर करने का प्रयास आज से चालू करते है ।
बात यहां करवाचौथ को लेकर चालू हुई थी तो उसी ओर चलते है । ऑपरेशन की एक कंडीशन रहती है कि ऑपरेशन से 6 से 8 घण्टे पहले कुछ खाना पीना नहीं हैं और ये बात एक दिन पहले ही बता दी जाती हैं , ऑपरेशन में लगने वाला 5 से 6 घण्टे का वक्त और ऑपरेशन के 5 से 6 घंटे बाद ही पानी मिलता हैं मतलब 18 से 20 घंटे बिना खाना और पानी के रहता पड़ता हैं तो उस समय पानी और प्यास की अहमियत समझ आती है। लंबे समय तक बिन पानी के भूखे प्यासे रहने पर , पानी पानी नहीं अमृत लगता हैं और पानी पिलाने वाले साक्षात देवी देवता ।
ये आप बीती के बहाने बात कहने का मतलब हैं कि मैं यदि 20 से 22 घण्टे बिना पानी के खाली पेट रहा तो वो खुद के ऑपरेशन के लिए रहा । मतलब इस भूख और प्यास में मेरा खुद का स्वार्थ छिपा था क्योंकि ऑपरेशन मेरे खुद का होना था । तब समझ आया कि हमारे भारत वर्ष में महिलाएं कभी तीज कभी तीजा कभी छठ कभी करवाचौथ के अवसर पर बिना किसी स्वार्थ के अपने पति के लिए कभी बच्चों के लिए निर्जला उपवास रहती हैं कितना कष्ट सहती है एक पति होने के नाते उनको कुछ गिफ्ट नहीं दे सकते तो ना दे लेकिन उनके हिस्से का इज्जत , सम्मान और प्यार जरूर दे। जब कोई तकलीफ खुद पर आती है तब बात समझ में आती है । नारी को यूं ही नारायणी नही कहा गया है ।
चल भाई श्रीमती जी की पुकार आ गई है तो अपनी राम कहानी यहीं रोकते करवाचौथ की तैयारी में भीड़ जाते …
फिर मिलते है तब तक की राम राम..

चलते चलते :-
क्या कारण है कि कवर्धा में कोई अधिकारी कर्मचारी आना नहीं चाहते और जो आ जाते है वो जाना नही चाहते ?

और अंत मे:-
कोई भी फेयरनेस क्रीम लगाने से कुछ नहीं होता ,
अगर सुंदर दिखना हो तो खूब रूठो ।
क्योंकि
जब कोई हसीना रूठ जाती है तो और भी हसीन हो जाती है ।
#जय हो 08 अक्टूबर 2025 कवर्धा (छत्तीसगढ़)

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      अब लोग मुकद्दर के सिकंदर बनने की राह पर चल पड़े हैं। क्योंकि अब लोगों के अंदर मरने के बाद वास्तव में फिर से ज़िंदा होने की चाहत पैदा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?