Ro no D15139/23

14 दिन में ‘भूत बंगला’ का कुल कलेक्शन कितना? यहां जानें पूरी रिपोर्ट

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 14: लंबे समय बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आई है. उनकी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ घरेलू बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. चलिए 14वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.

दूसरे हफ्ते में भी बनी रही पकड़

फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. हालांकि दूसरे सोमवार को कमाई में गिरावट देखने को मिली, जहां फिल्म ने करीब 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं रविवार को यह आंकड़ा 12.50 करोड़ रुपये था. लेकिन मंगलवार को फिल्म ने थोड़ी रिकवरी करते हुए 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की टीम ने ‘बाय वन गेट वन’ ऑफर भी शुरू किया, जिसका असर साफ तौर पर वीकडेज़ के कलेक्शन पर देखा गया. इस ऑफर की वजह से दर्शकों की संख्या बनी रही.

कुल कमाई 128 करोड़ के पार

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे गुरुवार (30 अप्रैल) को फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 128.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

डबल रोल में दिखे हैं अक्षय कुमार

कहानी लंदन में रहने वाले अर्जुन (अक्षय कुमार) और उनकी बहन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपने दादा से एक महल और संपत्ति विरासत में मिलती है. शादी की तैयारी के लिए अर्जुन भारत के मंगलपुर गांव आता है, जहां एक डरावनी कहानी उसका इंतजार कर रही होती है. गांव में एक रहस्यमयी शक्ति ‘वधुसुर’ का खौफ है, जो हर शादी को अधूरा छोड़ देता है और दुल्हनों को गायब कर देता है. फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए हैं. उनके साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और असरानी जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!