Ro no D15139/23

WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

Worldwide Developers Conference (WWDC) 2026 का इवेंट आज से शुरू होने जा रहा है. Apple का यह सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस पूरे पांच दिनों तक चलेगा और इसकी शुरुआत CEO Tim Cook के कीनोट से होगी. इस बार इवेंट को लेकर और भी चर्चा इसलिए है क्योंकि माना जा रहा है कि Apple के नए CEO John Ternus भी इसमें नजर आ सकते हैं, जो इस साल के अंत तक Tim Cook की जगह संभालेंगे. WWDC 2026 में Apple अपने iPhone, iPad और Mac के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स दिखा सकता है. साथ ही कंपनी अपनी AI टेक्नोलॉजी, खासकर Siri को और बेहतर बनाने पर फोकस कर सकती है.

WWDC 2026 को लाइव कैसे देखें?

WWDC 2026 का आयोजन 8 जून से 12 जून तक Apple Park, Cupertino (California) में Steve Jobs Theatre में हो रहा है. इस इवेंट की शुरुआत आज एक खास इन-पर्सन कीनोट से होगी. इसे CEO Tim Cook सुबह 10 बजे PT (भारत में 10:30 बजे रात) को पेश करेंगे, लेकिन इसे कुछ चुनिंदा डेवलपर्स ही फिजिकली अटेंड कर पाएंगे.

बाकी सभी लोग इस पूरे इवेंट को घर बैठे आराम से देख सकते हैं. Apple TV ऐप, Apple Developer ऐप, Apple की वेबसाइट और यहां तक कि YouTube पर भी इसका लाइव स्ट्रीम उपलब्ध रहेगा. कीनोट के बाद दोपहर 1 बजे PT (भारत में 1:30 AM) Platforms State of the Union सेशन होगा, जिसमें Apple अपने नए सॉफ्टवेयर और प्लेटफॉर्म अपडेट्स की डिटेल्स दी जाएंगी.

WWDC 2026 में क्या-क्या देखने को मिल सकते हैं?

  • Apple जल्द ही अपने Siri को पूरी तरह नए और एडवांस वर्जन में बदल सकता है. Bloomberg की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक next-gen Siri पर काम कर रही है, जो पहले से कहीं ज्यादा इसे स्मार्ट बना देगी. इसमें Google के Gemini AI मॉडल का भी सपोर्ट मिलने की चर्चा है.
  • Apple अब सिर्फ Siri तक सीमित नहीं रहने वाला है. आने वाले अपडेट में Visual Intelligence और भी स्मार्ट हो सकता है. यह इमेज देखकर सीधे न्यूट्रिशन की जानकारी या कॉन्टैक्ट डिटेल्स पहचान सकेगा. इसके साथ ही Photos ऐप में भी बड़े AI फीचर्स आने की उम्मीद है. इससे यूजर्स फोटो के बैकग्राउंड को बढ़ा सकेंगे, इमेज की क्वालिटी सुधार सकेंगे और पहले से ज्यादा साफ-सुथरे और बेहतर एडिट आसानी से कर पाएंगे.
  • AI से जुड़े अपडेट्स के अलावा, कंपनी iPadOS 27, iOS 27, macOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 के लिए भी नए अपडेट्स पेश कर सकती है. ये सभी अपडेट्स यूजर्स के लिए बेहतर परफॉर्मेंस और नए एक्सपीरियंस लेकर आ सकते हैं.
  • Related Posts

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है. गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती…

    Read more

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल