Ro no D15139/23

“जब IPS की मां ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या?”, अंबेडकरनगर कांड पर मायावती का सरकार से तीखा सवाल

UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया है. उन्होंने इस घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंताजनक बताते हुए सरकार से मामले का उचित संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

मायावती ने घटना को बताया अति-दुखद

मायावती ने कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की लगभग 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की हत्या बेहद दुखद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हत्या जैसी घटना हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया है. उन्होंने इस घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंताजनक बताते हुए सरकार से मामले का उचित संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव

मामला अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र का है. शनिवार को आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में महिला के मुंह से खून निकलता हुआ पाया गया था.

जेवर गायब मिलने से लूट की आशंका

पुलिस के मुताबिक, मृतका के शरीर से सोने-चांदी के जेवर गायब मिले हैं. इसके बाद लूट के दौरान हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और हत्या, लूटपाट के साथ हार्ट अटैक समेत अन्य संभावित पहलुओं से भी जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह अधिक स्पष्ट हो सकेगी. वहीं मायावती ने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

  • Related Posts

    लखीसराय में अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसे पर CM सम्राट का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

    Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार की सुबह घटना हुई. जिले के अशोकधाम मंदिर में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. लेकिन अचानक भगदड़ मच गई…

    Read more

    क्या आप जानते हैं? UP में बसे हैं महादेव के ये 6 अद्भुत धाम, हर मंदिर से जुड़ी है अनोखी कहानी, इस सावन जरूर करें दर्शन

    क्या आप जानते हैं? UP में बसे हैं महादेव के ये 6 अद्भुत धाम, हर मंदिर से जुड़ी है अनोखी कहानी, इस सावन जरूर करें दर्शनSawan Special News: उत्तर प्रदेश…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान