Ro no D15139/23

जब वनांचल की फिजाओं में गूँजी ‘विजय’ की खुशियाँ: बैगा आदिवासियों ने अनोखे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिन

बोड़ला/कवर्धा: कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल में स्थित ग्राम पंचायत बाँटीपथरा का आश्रित ग्राम ‘पड़ियाधरान’। यहाँ की हवाओं में इस बार एक अलग ही उत्साह था। मौका था प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कवर्धा के लोकप्रिय विधायक विजय शर्मा का जन्मदिन, जिसे यहाँ के विशेष संरक्षित जनजाति (PVTGs) बैगा समुदाय ने अपनी माटी की सुगंध और अटूट प्रेम के साथ ‘इको-फ्रेंडली’ रूप में मनाकर मिसाल पेश की।

प्रकृति की गोद में सजा उत्सव

यह जन्मदिन किसी दिखावे का नहीं, बल्कि सादगी और अपनत्व का संगम था। गाँव के लोगों ने एक दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। सुबह होते ही गाँव के महिला-पुरुष और बच्चे एकजुट होकर जंगलों से माहुल के पत्ते चुनकर लाए। अपने हाथों से दोना-पतरी बनाई और चूल्हे पर पारंपरिक विधि से खीर-पुड़ी के पकवान तैयार किए। जंगल की हरियाली के बीच, इन ग्रामीणों ने जिस आत्मीयता से अपने जन-प्रतिनिधि के लिए मंगल कामनाएं कीं, वह दृश्य वाकई अलौकिक और हृदय को छू लेने वाला था।

विकास और विश्वास की कहानी

इस उत्सव में शामिल युवा समाजसेवी चंद्रकांत यादव और उनकी ग्रामोदय संस्था की टीम ने भी उपमुख्यमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। ग्रामीणों ने चर्चा की कि कैसे विजय शर्मा के नेतृत्व में उनके सपनों को पंख मिल रहे हैं। पड़ियाधरान गाँव के लिए यह दिन सिर्फ एक जन्मदिन नहीं था, बल्कि विकास के उन कदमों का जश्न था जो उनके जीवन को बदल रहे हैं।

गाँव के 30 परिवारों के लिए यह खुशी दोगुनी थी, क्योंकि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत उन सभी 30 परिवारों को पक्के आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों के लिए, जिनके अब अपने पक्के मकान बन रहे हैं, विजय शर्मा का जन्मदिन उनके घर के आंगन में खुशहाली का उत्सव मनाने जैसा था।

जन-जन की भावनाएं

इस ऐतिहासिक पल में ग्रामीणों ने कहा, “विजय भैया हमारे लिए सिर्फ एक नेता नहीं, हमारे सुख-दुख के साथी हैं। उनके दीर्घायु होने की कामना हमने सच्चे मन से प्रकृति के सानिध्य में की है।”

प्रकृति के प्रति प्रेम और अपने जन-प्रतिनिधि के प्रति श्रद्धा का यह अनूठा संगम कवर्धा की इस छोटी सी बस्ती से पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरक संदेश दे गया।

  • Related Posts

    औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

      राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर टेक्सटाइल से फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स से MSME तक—भविष्य के उद्योगों की मजबूत होती नींव, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

      प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान