Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा से डब्ल्यूएचओ के सदस्यों ने की मुलाकात

विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन करने पहुंची टीम
धमतरी । जिले में सिकलसेल और एनीमिया के क्षेत्र में किए जा रहे कामों का अवलोकन करने आज विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्यों की टीम धमतरी पहुंची। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से कलेक्टोरेट में मुलाकात की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से सिकलसेल और एनीमिया को दूर करने के लिए योजना बनाकर कार्य किए जा रहे हैं, जिसका बेहतर परिणाम अब दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही जिले के आदिवासी बाहुल्य नगरी विकासखण्ड में विशेष पिछड़ी जनजाति को भारत सरकार की योजनाओं के तहत लाभान्वित करने के लिए एम्स रायपुर से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने तथा कमार जनजाति वर्ग के जीवनस्तर और भौगोलिक स्थिति के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्यों ने जिले कीं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर टीम लीडर डॉ.ग्रेस, नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर डॉ. दिलीप, हेल्थ सिस्टम ऑफिसर छत्तीसगढ़ डॉ उरिया नाग, हेल्थ कोऑर्डिनेटर श्री कुमार गौरव आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!