Ro no D15139/23

क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

Rabri Devi Awas Patna: बिहार की सियासत में इन दिनों 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास, जिसमें पूर्व सीएम राबड़ी देवी पूरे परिवार के साथ रह रहीं, वह चर्चा में बना हुआ है. भवन निर्माण विभाग की तरफ से भेजे गए नोटिस के मुताबिक आज आवास खाली कर देने की अंतिम तारीख है. लेकिन अब तक यह क्लियर नहीं हो पाया है कि लालू परिवार कहां शिफ्ट करेगा.

राबड़ी देवी के सामने क्या-क्या हैं 3 ऑप्शन?

राबड़ी देवी अगर आज आवास खाली कर देतीं हैं तो, उनके सामने फिलहाल 3 ऑप्शन हैं.

पहला- सरकार की तरफ से आवंटित किया गया 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास. लेकिन इस आवास में अब तक काम चल रहा है. कमरों में अब तक रंगाई-पुताई का काम जारी है और साफ-सफाई भी पूरी तरह से नहीं हो पाई है. इसके अलावा भी कई काम चल रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि लालू परिवार यहां शिफ्ट नहीं हो सकता है.

दूसरा- निजी आवास. कौटिल्य नगर में बन रहा बंगला और महुआ बाग में तैयार हो रहा बंगला. इसमें भी लालू परिवार की शिफ्ट होने की चर्चा थी लेकिन इन दोनों बंगले में भी निर्माण प्रक्रिया जारी है. दोनों बंगला रहने लायक अभी बनकर तैयार नहीं है. ऐसे में निजी आवास के लिए भी संभावना जताई जा रही है कि लालू परिवार यहां शिफ्ट नहीं हो सकता है.

तीसरा- 1 पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव का आवास. माना जा रहा है कि राबड़ी देवी, लालू प्रसाद और पूरा लालू परिवार कुछ दिनों के लिए यहां शिफ्ट हो सकता है. लेकिन तेजस्वी यादव के आवास पर शिफ्ट होने को लेकर सिर्फ दावे किए जा रहे हैं, अब तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

सरकार से मांगी थी सामानों की लिस्ट

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सरकार को लेटर लिखकर नए सरकारी आवास में मौजूद सामानों की लिस्ट मांगी थी. जानकारी के मुताबिक, सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था. साथ ही विभाग की ओर से दिए गए सभी सरकारी सामान की आधिकारिक लिस्ट भी मांगी है. ताकि बंगला सौंपते समय हर सामान का रिकॉर्ड से मिलान किया जा सके.

क्या कोई हो सकती है कार्रवाई?

भवन निर्माण विभाग की तरफ से 22 जून को राबड़ी देवी को जो नोटिस जारी किया गया था, उसमें यह स्पष्ट लिखा गया था कि एक हफ्ते के भीतर यानी कि 29 जून तक बंगला खाली कर दिया जाए. 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है. लेकिन बंगला खाली नहीं होने की वजह से वह शिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं. अगर एक हफ्ते में बंगला खाली नहीं होगा तो नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में अब सवाल है कि क्या राबड़ी देवी आवास खाली करेंगी या फिर सरकार कोई कानूनी कार्रवाई करेगी?

  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान