Ro no D15139/23

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं आर्थिक एवं स्वावलंबन की दिशा में बनेंगी आत्मनिर्भर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष ने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को प्रदान किया ई-रिक्शा
राजनांदगांव 27 अप्रैल 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी हितग्राहियों को ई-रिक्शा मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना श्रम विभाग की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक और स्वावलंबन की दिशा में आत्मनिर्भर बनने के लिए ई-रिक्शा प्रदान किया गया है। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत प्रत्येक महिला हितग्राहियों को 1 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा से अब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी और अपने परिवार की सभी जरूरतों पूरा कर पाएंगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने हितग्राहियों से चर्चा की और परिवार में मदद करने कहा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिले के ग्राम केसला निवासी गीता यादव, ग्राम पदुमतरा निवासी ललिता, ग्राम धर्मापुर निवासी गायत्री बाई, ग्राम अछोली निवासी नीलम ओझा, ग्राम भंवरमरा निवासी रजनी गुप्ता, रामकृष्ण वार्ड निवासी वर्षा रानी, तिलक वार्ड निवासी किरण बाई, मोतीपुर वार्ड निवासी अनुपा देवांगन, शंकरपुर वार्ड निवासी पुष्पलता देवांगन को ई-रिक्शा प्रदान किया।
श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माणी महिला श्रमिकों के स्वरोजगार एवं अपनी परिवार की आय में वृद्धि को बढ़ाने हेतु दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना संचालित की जा रही है। महिला हितग्राहियों द्वारा ई-रिक्शा चलाकर प्रतिदिन 400 रूपए से 600 रूपए तक की आमदनी प्राप्त कर रही है। इस तरह माह में 12 हजार रूपए से 18 हजार रूपए तक की आमदनी हो रही है। परिवार की आय में वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति में मदद मिल रही है। जिससे महिलाएं घर का खर्च एवं बैंक की किस्त की राशि भी आसानी से जमा कर लेती है। आमदनी अच्छी होने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। जिले में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत अब तक जिले में 263 महिला हितग्राही लाभान्वित हुए है। साथ ही मुख्यमंत्री ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत अब तक 272 महिला व पुरूष हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री रमेश पटेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा श्रमपदाधिकारी श्री संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित थे।

  • Related Posts

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    राजनांदगांव ने जीती कुपोषण के खिलाफ बड़ी जंग – जिले की 299 आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णत: कुपोषण मुक्त – 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चे नहीं

    – जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के सुपोषण की दिशा में मिशन मोड में किए गए कार्य – पोट्ठ लईका अभियान, जनसहभागिता एवं विभागों के समन्वित प्रयासों के मिले सुखद परिणाम…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच