Ro no D15139/23

विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें पूरा- सांसद राधेश्याम राठिया

सांसद श्री राठिया की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित
विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा

 जशपुरनगर 16 जुलाई 2025/ सांसद श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री राठिया ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की स्थिति एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की। सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने  विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रगति प्रतिवेदनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।  उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने विभाग द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और जिन कार्यों में प्रगति धामी है उसमें गति लाने के निर्देश भी दिए।  बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सांसद श्री राठिया ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा में पूरे समर्पण के साथ कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जशपुर जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। यहां पर कई इलाके जो पहुंचविहीन है वहां पर व्यापक कार्ययोजना बना कर विकास कार्य सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि विकास से कोई अछूता नहीं रहे इसलिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। सांसद श्री राठिया ने प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत दूरस्थ और जनजातीय बहुल ग्रामों में संचालित विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया की जिले में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की सतत रूप से निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।। उन्होंने बताया की जल जीवन मिशन के तहत कार्य में लापरवाही बरतने पर 06 ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त करने के साथ ही 114 ठेकेदारों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया की ब्लाइंड छात्रों के लिए पहले जो पांचवी तक पढ़ाई संचालित होती थी उसे 12 वीं तक किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी की आम लोगों की सुविधा के लिए भू अभिलेखों को डिजिटल किया जा रहा है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि सिकलसेल जांच में लक्ष्य के विरूद्ध 105 प्रतिशत और राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए गए हैं। सांसद श्री राठिया ने राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम में गति लाने के निर्देश भी दिए।
दिशा की बैठक में विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
मनरेगा,दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, डिजिटल भारत भू-अभिलेखों आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, मिड-डे मील स्कीम, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया-पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, एकीकृत विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएमकेएसवाई, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का क्रियान्वयन, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की  प्रगति की समीक्षा की गई।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल