Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

*- 10 स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं*

*- मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम*

राजनांदगांव 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान करना है। अभियान अंतर्गत उन महिलाओं की जांच की जाती है, जिनका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन व ऊंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित महिलाओं हेतु सोनोग्राफी जांच कराये जाने की सलाह दी गई, जिससे गर्भवती महिलाओं की निदानिक स्थिति के अनुसार उचित देखभाल संभव हो सके।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कुल 10 स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवाएं 9 मार्च को प्रदाय की जाएगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा राजनांदगांव के सहयोग से स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवाएं प्रदान की जाएगी। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में डॉ. सुजाता वासनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में डॉ. विजय श्री जैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में डॉ. सुरभि मोहबे, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमड़ीबोड़ में डॉ. लक्ष्मी बग्गा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरडीहकला में डॉ. अमृता भदौरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी में डॉ. अभिलाषा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुनी में डॉ. हिना चिचेरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुसराकला डॉ. अभिलाषा द्वारा सेवाएं दी जाएगी। इसी तरह 24 मार्च 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में डॉ. रंजिता पारख तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टप्पा में डॉ. सिद्धी सैनिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाल बहादुर नगर में डॉ. अनुपमा अस्थाना द्वारा सेवाएं प्रदाय की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवा दे रहे स्त्री रोग विशेषज्ञों से गर्भवती महिलाओं की जांच कराने की अपील की गई है। अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण दल गठित कर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का दौरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल आयोजन से जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…