Ro no D15139/23

आवश्यक प्रमाण पत्र बनने से श्रीमती तरुण बाई की तीनों बेटियों के लिए शिक्षा की राह हुई आसान सेवा सेतु केंद्र से कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी हुई समाप्त

रायपुर, 20 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे विभिन्न विभागों की शासकीय सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं l मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आमजन को त्वरित, पारदर्शी और सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र जिले में सुशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

सुशासन की पहल से लाभान्वित हुई हैं मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम करमोता निवासी श्रीमती तरुण बाई, जिनका परिवार कृषि कार्य कर अपनी आजीविका चलाता है। अपनी तीनों बेटियों के भविष्य को लेकर वे लंबे समय से चिंतित थीं, क्योंकि उन्हें जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इन दस्तावेजों के अभाव में बेटियों को शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

परिवार की चिंता हुई समाप्त
समस्या के समाधान के लिए श्रीमती तरुण बाई ने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। केंद्र के कर्मचारियों ने उनके आवेदन का त्वरित ऑनलाइन पंजीयन कर संबंधित विभाग को अग्रेषित किया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी तीनों बेटियों के आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर जारी कर दिए गए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब उनकी बेटियां बिना किसी बाधा के शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। इससे परिवार की चिंता समाप्त हुई और उन्हें राहत मिली।

शासन की जनहितैषी सोच और संवेदनशील कार्यप्रणाली से लोगों को राहत
श्रीमती तरुण बाई बताती हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्या का समाधान होगा, लेकिन इतनी शीघ्र और सरल प्रक्रिया से प्रमाण पत्र मिल जाना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्र ने सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी समाप्त कर दी है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुविधाजनक रही। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितैषी सोच और संवेदनशील कार्यप्रणाली के कारण आम लोगों को समय पर राहत मिल रही है। सेवा सेतु केंद्र वास्तव में जरूरतमंद नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद व्यवस्था बन गया है, जो सुशासन को धरातल पर साकार कर रहा है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!