Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था से धान विक्रय करना हुआ सरल और आसान किसान तुहंर टोकन व्यवस्था की निश्चल मेहता ने की सराहना

धान का मिला सर्वाधिक दाम, अन्य फसलों की खेती हुई आसान

 छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी और सुव्यवस्थित व्यवस्था के चलते किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया अब आसान हो गई है। डिजिटल तकनीक एवं किसान हितैषी नीतियों से किसानों को लाभ मिल रहा है। ग्राम पंचायत करजी, शिवपुर के रहने वाले किसान श्री निश्चल मेहता धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की।

कृषक श्री मेहता ने बताया कि उन्होंने 250 बोरी, करीब 100 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने कहा कि किसान तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन काटने की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। अब किसान घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन काट सकते हैं, जिससे समिति कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ती और समय की भी बचत होती है। डिजिटल प्रणाली के कारण धान विक्रय में पारदर्शिता बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि करजी धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही गेट पास जारी किया गया, नमी परीक्षण किया गया तथा तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। सुव्यवस्थित प्रक्रिया के चलते धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि समिति केन्द्र में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा समिति के कर्मचारी किसानों को सहयोग कर रहे हैं।

किसान श्री मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, तिलहन और सब्जी की खेती में कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों के कारण प्रदेश का किसान अब खुशहाल और सशक्त हो रहा है।

श्री मेहता ने धान उपार्जन व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि धान का सर्वाधिक दाम मिलने से प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!