Ro no D15139/23

आज की मुलाकात से रिश्ते और गहरे होंगे… पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर

नई दिल्ली । भारत और रूस के बीच चीन के तियाजिन में द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने एक दूसरे के साथ बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं के साथ ही दोनों देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में भारत और रूस के बीच संबंधों के साथ ही यूक्रेन में मौजूदा संघर्ष पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद पीएम मोदी ने रूस को भरोसेमंद साझेदार बताया। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा कि भारत और रूस के रिश्ते सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों नेताओं ने सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने पर जोर दिया। पुतिन ने भारत को रूस के लिए अहम साझेदार बताया।

द्विपक्षीय बैठक में क्या बोले पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मोदी से मिलकर मुझे खुशी हुई। पुतिन ने मोदी को मेरे दोस्त… कहकर संबोधित किया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि आज की मुलाकात से भारत और रूस के बीच रिश्ते गहरे होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने प्रयासों को और तेज करेंगे। पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के रिश्ते सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच रिश्ते विश्वसनीय हैं। पुतिन ने कहा कि भारत-रूस मिलकर आगे बढ़ेंगे।

रूस पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भी रूस के साथ भारत के संबंधों की प्रतिबद्धता को दोहराया। मोदी ने कहा कि हमारे बीच नियमित बैठकें होती रहती हैं। भारत और रूस कठिन परिस्थितियों में एक दूसरे के साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन युद्ध पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। संघर्ष को खत्म करने पर बातचीत हो रही है। दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बैठक होती रही हैं। भारत शांति के प्रयासों का समर्थक है। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुतिन से मिलना यादगार रहता है। हम लगातार संपर्क में रहते हैं। पीएम मोदी ने भी रूस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!