Ro no D15139/23

मनोरा एवं सरडीह में महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए किया गया जागरूक

जशपुरनगर 07 सितम्बर 2025/ परियोजना मनोरा के मनोरा सेक्टर अंतर्गत समस्त आंगनबाडी केंद्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में  महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता,  प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान मासिक धर्म संबंधी सभी प्रकार के मिथकों से उन्हें अवगत कराया गया, किशोरी बालिकाओं की मासिक धर्म स्वच्छता के सैनिटरी पैड, आदि प्रयोग करने एवं उनके उचित निपटान करने की सलाह दी गई। उनसे चर्चा कि गई कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने से कभी ना झिझकें। इस दौरान संतुलित आहार लेने व तनाव से बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मातृ एवं प्रसवकालीन स्वास्थ्य, संक्रमणों की रोकथाम व उपचार के संबंध में चर्चा की गई।

इसी प्रकार एकीकृत बाल विकास परियोजना बगीचा अंतर्गत सेक्टर विमडा के ग्राम पंचायत सरडीह में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच श्री रामजीत राम भगत, वार्ड पंच ग्रामीण महिलाएं, किशोरी बालिकाएँ शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार, कानूनी संरक्षण, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने संबंध में चर्चा की गयी। इस अवसर पर यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म संबंधित स्वच्छता चिकित्सीय सहायता परामर्श संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी एवं किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच कर वजन ऊंचाई जांच कर बीएमआई इंडेक्स निकाला गया। किशोरी बालिकाओं को हीमोग्लोबिन स्तर बनाये रखने हेतु जानकारी दी गयी। सभी को खानपान स्वच्छता, प्रसवकालीन समस्या, योग, संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार से संबंधित चर्चा भी की गई।
रामपारा में वजन त्यौहार का हुआ आयोजन
       शनिवार  को  सेक्टर के आस्ता परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र रामपारा में रजत महोत्सव के दौरान वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के वजन और ऊंचाई का मापन करते हुए बालकों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी  माता पिता को दी गयी। गर्भवती महिलाओं को पोषण के विषय में बताया गया। आयोजन में उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता तथा संतुलित आहार लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान