Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस पर महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों को किया प्रेरित

रायपुर,16 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रध्वज फहराया और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

डॉ. ममता साहू ने आयोग परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को नमन किया।

 

इसके पश्चात डॉ. ममता साहू सी.जी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और ध्वजारोहण किया। उन्होंने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, संवेदना, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

 

समारोह में कॉलेज की पूर्व छात्रा सुश्री ज्योति साहू को उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक नवीन बागरेचा, भारवी वैष्णव सहित शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

 

इसी क्रम में डॉ. ममता साहू ने रायपुर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, न्यू राजेंद्र नगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यहां विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

 

समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान किया गया। डॉ. ममता साहू ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने वाला प्रत्येक बच्चा अपने परिवार, समाज और देश का गौरव बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्रप्रेम, सेवा, सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी। डॉ. ममता साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!