Ro no D15139/23

सक्षम योजना से सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ती महिलाएं

रायपुर, 2 जनवरी 2025/छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत संचालित सक्षम योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस योजना से जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में महती भूमिका निभा रही है। योजना का उद्देश्य विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में सशक्त बनाना है।

नए साल के पहले दिन बेमेतरा जिले की महिलाओं को महिला कोष एवं सक्षम योजना के तहत 19.80 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिसमें महिला बाल विकास विभाग के द्वारा 14 महिलाओं को सक्षम योजना के तहत 10.80 लाख रूपए और स्व सहायता समूहों को 9.00 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया गया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की यह योजना हम महिलाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिससे हम आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हो रहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि सक्षम योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है, जिसके तहत महिलाएं मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।इ योजना के तहत 2024-25 में छत्तीसगढ़ की 1 हजार महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई