Ro no D15139/23

महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को मिलेगा रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर- मंत्री लखन लाल देवांगन’

मुख्यमंत्री ने कनबेरी ओैर बोईदा के महतारी सदन का किया वर्चुअली लोकार्पण
कोरबा 23 सितंबर, 2025/
महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से एक दूरदर्शी पहल की शुरुआत की गई, जो उन्हें न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी बल्कि सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा ने आज धमतरी जिले से प्रदेश के 17 जिलों में 51 महतारी सदन का एक साथ शुभारंभ किया। प्रदेशव्यापी लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कनबेरी और ग्राम पंचायत बोईदा में भी नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया गया। प्राथमिक शाला कनबेरी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने फीता काटकर और विधिविधानपूर्वक पूजा अर्चना कर भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके लिए माताओं-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
अपने संबोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माताओं और बहनों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक कार्य किए जा रहे हैं। इन महतारी सदनों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही समाज में सहयोग एवं सामूहिकता को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही हैं। सुकन्या योजना, लखपति दीदी योजना, हर घर जल और हर घर शौचालय योजना जैसी योजनाओं ने सुरक्षा का मजबूत आधार दिया है। हमारी सरकार ने अल्प समय में ही मोदी जी की गारंटी को पूरा किया है 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता का बढ़ा हुआ दाम, महतारी वंदन योजना, श्री राम लला दर्शन योजना जैसे वायदों को पूरा कर दिखाया है साथ ही हमारी सरकार विकास पर विश्वास रखती है।
मंत्री श्री देवांगन ने नवरात्रि के प्रथम दिवस से प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किए गए जीएसटी सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि यह निर्णय आम जनता के लिए लाभकारी साबित होगा। अब आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी नहीं लगेगा। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, साफ-सफाई अभियान और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
एक पेड़, माँ के नाम अभियान अंतर्गत किया गया पौधरोपण
एक पेड़, माँ के नाम अभियान के तहत मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने महतारी सदन परिसर में पौधारोपण कर यह संदेश दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। मंत्री श्री देवांगन ने कटहल का पौधा और कटघोरा विधायक श्री प्रेम चंद पटेल ने जामुन का पौधा लगाकर इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….