Ro no D15139/23

साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

*महतारी वंदन योजना बना रही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर*

रायपुर, 29 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी दिशा में शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ आज हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल दे रही है, बल्कि उन्हें परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभाने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

 

साय सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में प्रदाय की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार लाना, उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और परिवार में निर्णय लेने में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करना है। यह राशि महिलाओं के लिए छोटे-छोटे आर्थिक अवसरों का आधार बन रही है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम मझगंवा की रहने वाली श्रीमती हेमा सिंह आज इस योजना की सफलता की जीवंत मिसाल बन चुकी हैं। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली हेमा सिंह ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को केवल खर्च करने के बजाय उसे एक अवसर के रूप में अपनाया। उन्होंने हर महीने मिलने वाले 1000 रुपये को बचाना शुरू किया और कुछ ही समय में अपने घर के पास एक छोटा सा किराना स्टोर खोल लिया। बूंद बूंद से घड़ा भरता है कि कहावत को चरितार्थ करते हुए शुरुआत की थी, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने धीरे-धीरे इस छोटे व्यवसाय को सफल बना दिया। आज उनकी दुकान गांव के लोगों की जरूरतों को पूरा कर रही है और उनके परिवार की आय का मजबूत आधार बन चुकी है।

 

हेमा सिंह की आय में स्थिरता आने से उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। अब वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पा रही हैं और भविष्य के लिए बचत भी कर रही हैं। जहां पहले रोजमर्रा के खर्चों को लेकर चिंता बनी रहती थी, वहीं अब उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ झलकता है। हेमा सिंह अपनी सफलता का श्रेय महतारी वंदन योजना को देते हुए कहती हैं कि यह योजना उनके लिए एक नई शुरुआत साबित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

 

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी वंदन योजना इसी सोच का परिणाम है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी भागीदारी को भी बढ़ा रही है। यह योजना आज न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम बन रही है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को भी नई ऊंचाई दे रही है। हेमा सिंह जैसी कहानियां इस बात का प्रमाण हैं कि यदि सही दिशा और अवसर मिले, तो महिलाएं अपने जीवन की तस्वीर खुद बदल सकती हैं।

  • Related Posts

    पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान में उत्कृष्ट योगदानः अंबिकापुर की डॉ. भीष्मदेव साहू को राष्ट्रीय “डॉ सी एम सिंह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड – 2026” से सम्मान

      अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/   छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पशु चिकित्सालय मंगारी प्रभारी एवं अनुभवी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भीष्मदेव साहू (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज़्ज़तनगर उ…

    Read more

    सुशासन की बयार बस्तर के छोटे किलेपाल में दिव्यांगों के जीवन में लौटा आत्मसम्मान

      जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026/ राज्य शासन द्वारा बीते वर्ष आयोजित सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है, जहाँ प्रशासन की तत्परता दूरस्थ वनांचलों में…

    Read more

    NATIONAL

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील