Ro no D15139/23

महिला विश्व कप: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल की पहली टक्कर आज

खेल डेस्क । आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच आज यानी बुधवार को खेला जाएगा. फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगी. पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ीं थीं, तब साउथ अफ्रीका केवल 69 रन पर ऑलआउट हो गई थी और इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. लेकिन अब सेमीफाइनल में हालात बिल्कुल अलग हैं. दोनों टीमों का प्रदर्शन मजबूत रहा है और मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है.
इंग्लैंड का पलड़ा है भारी
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच अबतक 47 वनडे मैच खेले गए हैं. इसमें इंग्लैंड ने 36 बार जीत हासिल की है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम 10 बार मैच जीती है. एक मैच बेनतीजा रहा है. कुल मिलाकर इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, लेकिन साउथ अफ्रीका की हालिया फॉर्म को देखते हुए उलटफेर की संभावना बनी हुई है.
गुवाहाटी में बुधवार को 25% बारिश की संभावना है, यानी मैच के दौरान कुछ रुकावटें आ सकती हैं. हालांकि रात के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पूरा मैच होने की संभावना बनी रहेगी.
दोनों टीमों का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इंग्लैंड ने अबतक 7 मैच खेले हैं. इसमें 5 में उसे जीत मिली है, जबकि 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम ने भी 7 में से 2 मैच हारे हैं और 5 में जीत हासिल की है. बता दें कि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्तूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है. फाइनल मैच 2 नवंबर को होगा.
इंग्लैंड महिला टीम: एमी जोन्स (w), टैमी ब्यूमॉन्ट, हीदर नाइट, डेनिएल वायट-हॉज, नैट स्किवर-ब्रंट (c), सोफिया डंकली, ऐलिस कैप्सी, शार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल, एम्मा लैम्ब, सारा ग्लेन, एम अर्लॉट, लॉरेन फाइलर.
साउथ अफ्रीका महिला टीम: लौरा वूल्वार्ड्ट (c), टैज़मिन ब्रिट्स, स्ने लूस, एनरी डर्क्सन, मरिज़ान कैप, सिनालो जाफ्टा (w), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, आयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको मलाबा, एनेके बॉश, तूमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगासे, कराबो मेसो.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…