Ro no D15139/23

शिक्षा,स्वास्थ्य, संस्कृति और समाज के विकास में हो रहा है काम-मंत्री केदार कश्यप

वन मंत्री श्री कश्यप ने देवपहरी में किया विकास कार्यों का शिलान्यास, भूमिपूजन

कोरबा 14 जनवरी 2025/ वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन,कौशल विकास तथा सहकारिता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री केदार कश्यप आज कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवपहरी में गौ मुखी सेवाधाम द्वारा आयोजित तिल लाडू ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वन विभाग और जलसंसाधन विभाग के अंतर्गत लाखो रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार विकास कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। आज हुए शिलान्यास और भूमिपूजन से इस क्षेत्र में नए कार्यों की सौगात मिल रही है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने तिल लाडू कप के आयोजन स्थल पर कहा कि गौ मुखी सेवा धाम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। शिक्षा से जोड़कर उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। संस्कृति से जोड़ते हुए समाज के विकास में जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमे अपने पूर्वजों के दिखाए हुए रास्ते में चलना चाहिए। उन्होंने संस्था के कार्य को सराहते हुए सहयोग करने की बात कही। इस दौरान मंत्री श्री कश्यप ने रस्साकशी,कबड्डी, तीरंदाजी के विजेताओं का सम्मान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
देवपहरी में वन विभाग अंतर्गत पाँच करोड़ 89 लाख के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया। जिसमें कोरबा, केंदई, पसरखेत,जटगा,चैतमा,करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन मार्ग,रपटा, जल स्त्रोत, पुलिया,वॉच टॉवर,आवास निर्माण सहित वन्य जीव संरक्षण की दिशा में अनेक कार्य आदि शामिल है। इसी तरह जलसंसाधन विभाग अंतर्गत 17 काय,र् 7633.62 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, संस्था के पदाधिकारी और जलसंसाधन विभाग, वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार