Ro no D15139/23

डिजिटल मार्केटिंग से जोडऩे कार्यशाला संपन्न

स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर दिलाई जा सकती है पहचान
राजनांदगांव 04 सितम्बर 2025। रेजिंग एण्ड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा निजी होटल में ”एमएसएमई को ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग से जोडऩे संबंधी कार्यशालाÓÓ का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू व्ही वर्गीस ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि उद्योग संचालनालय और सीएसआईडीसी रायपुर की पहल से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूहों (एसएचजी) एवं पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल माध्यम से बाजार से जोडऩे के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है।
कार्यशाला में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म (ओएनडीसी पार्टनर) से श्री अभिजीत रथ ने बी2सी हेतु विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण, प्रचार-प्रसार एवं डिलीवरी व्यवस्था की जानकारी दी। समहिता ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (ओएनडीसी पार्टनर) से श्री मोहित शर्मा ने उद्यमियों को बी2बी व बी2सी हेतु विक्रेता पंजीकरण से लेकर डिलीवरी व्यवस्था प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। डिजीटल मार्केटिंग सत्र में इन्टेलीग्रेटर टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के निदेशक श्री मीमो प्रसाद ने इंडियामार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विक्रेता पंजीकरण के साथ-साथ सोशल मीडिया एवं मोबाइल एप के माध्यम से कम लागत में उत्पादों की ब्रांडिंग व बिक्री बढ़ाने के सरल उपाय बताएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें, आकर्षक विवरण एवं ग्राहकों से नियमित संवाद स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाने में सहायक है। राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई (एसपीआईयू) आरएएमपी योजना- सीएसआईडीसी रायपुर से डॉ. योगेश शर्मा ने राज्य में संचालित आरएएमपी योजना अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल विपणन एवं वित्तीय पहुंच पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में महिला उद्यमी, समूह सदस्य, पारंपरिक कारीगर, स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधि शामिल हुए।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत