Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में कार्यशाला आज

नागरिक कार्यशाला में शामिल होकर योजना के संबंध में ले सकते है जानकारी
राजनांदगांव 30 मई 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 31 मई 2025 को सुबह 12 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। नागरिक कार्यशाला में शामिल होकर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है और योजना का लाभ ले सकते है।
उल्लेखनीय है कि हरित ऊर्जा के विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरूआत 13 फरवरी 2024 को की गई थी। जिसके तहत मार्च 2027 तक देश में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ में पांच लाख रूफटॉप सोलर प्लाण्ट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एक से तीन किलोवॉट तक सोलर प्लाण्ट लगाने के लिए केन्द्र सरकार ने 30 हजार से 78 हजार रूपए तक एवं हाल ही में वर्ष 2025-26 के बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 217 करोड़ रूपए सब्सिडी हेतु बजट में शामिल किया है। जिसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश शीघ्र ही जारी किये जाएंगें। तकनीकी रूप से 3 किलोवॉट के सोलर प्लॉण्ट में हर माह 300 यूनिट की बिजली का उत्पादन होगा। वर्तमान में लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में राजनांदगांव जिले में 5745 रजिस्ट्रेशन किये जा चुके हैं एवं 105 घरों में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब