Ro no D15139/23

सूचना का अधिकार पर संभाग स्तरीय जनसूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपीलीय अधिकारियों की कार्यशाला

सूचना प्रदाय के लिए जनसूचना अधिकारियों की जिम्मेदारी के साथ प्रथम अपीलीय अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण दायित्व: कमिश्नर डोमन सिंह
जगदलपुर । सूचना का अधिकार अधिनियम ने प्रत्येक नागरिक को सरकारी संस्थाओं के निर्णयों और कामकाज की जानकारी तक पहुंच प्रदान कर शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित किया है। इस अधिनियम का उद्देश्य शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने सहित शासन को जवाबदेह बनाना है। इस दिशा में सूचना प्रदान करने के लिए जनसूचना अधिकारियों की जिम्मेदारी के साथ ही प्रथम अपीलीय अधिकारियों का महत्वपूर्ण दायित्व है। जनसूचना अधिकारी जहां आवेदकों के आवेदन पर नियत समय-सीमा में उपलब्ध जानकारी प्रदान करने की कार्यवाही कर सकते हैं, वहीं अपीलीय अधिकारी अपीलार्थी और जनसूचना अधिकारी को सुनवाई का अवसर देकर सूचना प्रदाय में सहयोग प्रदान करते हैं। सूचना प्रदान करने के लिए निरंतर सजगता जरूरी है, ताकि आवेदक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध करवाया जा सके। कमिश्नर श्री सिंह बुधवार को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित सूचना का अधिकार के तहत संभाग स्तरीय जनसूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपीलीय अधिकारियों की कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे।
कमिश्नर ने कार्यशाला में कहा कि जनसूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपीलीय अधिकारियों का कार्यशाला और प्रशिक्षण स्वयं को जानकारी से अपडेट करने का अवसर है। जिसमें सूचना का अधिकार अधिनियम के नए एवं संशोधित प्रावधानों को जानने और समझने का मौका मिलता है। साथ ही शंकाओं का भी समाधान होता है। उन्होंने अधिकारियों को अभिलेखों तथा नस्तियों का समुचित संधारण करने सहित सूचना प्रदाय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का सतत रूप से मार्गदर्शन भी प्राप्त करने की समझाइश दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मास्टर्स ट्रेनर्स श्री अतुल वर्मा ने कम्प्यूटर पॉवर पाइंट प्रस्तुति के माध्यम से सूचना का अधिकार अधिनियम के संशोधित प्रावधानों सहित ऑनलाइन सूचना प्रदाय, जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान सहित जनसूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के दायित्व इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अधिनियम के मुख्य प्रावधानों की बारीकीयों से अवगत कराया। वहीं जनसूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के शंकाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार एवं आरती वासनिक और विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय जनसूचना अधिकारियों सहित प्रथम अपीलीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिले की 80 महिलाएं मिलेट्स व फूड प्रोसेसिंग सीखने मध्यप्रदेश रवाना

    धमतरी, 29 मार्च 2026।महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं को आज अध्ययन भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश रवाना…

    Read more

    ठेकेदार द्वारा आत्मदाह की चेतावनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया आधारहीन

     रजनीकांत के नाम से विभाग में किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं है-पीएचई अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खंड अम्बिकापुर ने सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….