
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला शुक्रवार 12 सितम्बर को सुबह 10 बजे से कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संभागीय स्तर पर सभी जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारियों तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों को सतत विकास लक्ष्य डैशबोर्ड पर डेटा एंट्री का प्रशिक्षण देना है। यह डैशबोर्ड राज्य की विकास योजनाओं की प्रगति को ट्रैक करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित होगा।








