Ro no D15139/23

जेम पोर्टल से क्रय-विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर द्वारा विगत दिवस 27 नवम्बर को भारत सरकार की आरएएमपी योजना अंतर्गत जेम पोर्टल से क्रय-विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में शासकीय विभागों एवं उद्यमियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंत्रणा सभाकक्ष कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित विषय पर आरएएमपी योजनांतर्गत सीएसआईडीसी, रायपुर से आये मास्टर ट्रेनर   राकेश तिवारी जी द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभाग, स्वयं सहायता समूह ,निर्माता, ट्रेडर्स इत्यादि उपस्थित थे। विभागों द्वारा पोर्टल पर बिड निर्माण संबंधी जानकारी ली गई एवं उद्यमियों द्वारा कैटलॉग निर्माण एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी मुख्य रूप से ली गई। उक्त कार्यशाला के दौरान उद्यमी   प्रतीक जैन द्वारा कार्यशाला के दौरान ही जेम पोर्टल पर पंजीयन कराया गया।
कार्यशाला में   एम.एस. पैंकरा, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र जशपुर, प्रतिनिधि जिनवाणी इंडस्ट्रीज, श्रीजी इंडस्ट्रीज,स्वयं सहायता समूह सहित अन्य लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

    *कवर्धा के भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा* कवर्धा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…

    Read more

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    *ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य* *महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा* कवर्धा IMNB NEWS AGENCY जल संरक्षण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति