Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजनांतर्गत जिले के सभी समितियों में कार्यशाला का हुआ आयोजन

किसानों को दलहन-तिलहन फसलों के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित
विभागीय योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले अनुदान एवं तकनीकी सहायता की दी गई जानकारी

  कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देश पर प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जिले की सभी समितियों में किसानों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के पहले दिन 09 दिसंबर को आरा, आस्ता, नारायणपुर, चोंगरीबहार, तपकरा, विमड़ा, घरजियाबथान, केराकछार, कुरोंग, किलकिला एवं पण्ड्रापाठ समितियों में आयोजित कार्यक्रमों में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहनी एवं तिलहनी फसलें लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कृषि आय बढ़ाने के विभिन्न प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि कार्यशाला में किसानों को जानकारी दी गई  कि सरकार द्वारा जिले की कुल 09 समितियों में उपार्जित दलहनी-तिलहनी फसलों को प्राइस सपोर्ट पर खरीदने की व्यवस्था की गई है। धान की फसल जहाँ अधिक पानी की मांग करती है, वहीं दलहनी एवं तिलहनी फसलें कम पानी में अधिक क्षेत्र में उगाई जा सकती हैं, जिससे किसानों की आय स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। इस संदर्भ में वैज्ञानिक खेती, लागत में कमी, बाजार उपलब्धता और फसल विविधीकरण के लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में विभागीय योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले अनुदान एवं तकनीकी सहायता की जानकारी भी किसानों को प्रदान की गई। किसानों ने उत्साहपूर्वक धान के स्थान पर दलहनी, तिलहनी, उद्यानिकी फसलें, साथ ही मछली पालन और पशुपालन अपनाने में सहमति जताई। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और कृषक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    राज्यपाल  डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए