Ro no D15139/23

विश्व रक्तदान दिवस : जिला अस्पताल में लगा वृहद रक्तदान शिविर

*मां-बेटे ने मिलकर किया रक्तदान, दिया रक्तदान महादान का संदेश*

धमतरी, 14 जून 2025/
विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल धमतरी में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला धमतरी श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिया कंवर की कार्ययोजना के अंतर्गत इस शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर रिलायंस एवं फ्लॉरेंस नर्सिंग कॉलेज के स्वयंसेवकों द्वारा जनजागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। “रक्तदान महादान” की भावना से प्रेरित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 09 और जिला चिकित्सालय धमतरी में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुल 39 लोगों ने इस पुनीत कार्य में भाग लेकर मानवता का परिचय दिया।

रक्तदान शिविर में सबसे विशेष दृश्य तब देखने को मिला, जब रुद्री निवासी श्रीमती सुषमा एवं उनके पुत्र श्री शुभम ने एक साथ रक्तदान कर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया कि रक्तदान एक सामाजिक उत्तरदायित्व है, जिसे हर सक्षम नागरिक को निभाना चाहिए।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की नोडल अधिकारी श्रीमती बी. एक्का, चेयरपर्सन श्रीमती प्राप्ति वाशानी, वाइस पर्सन श्री शिवा प्रधान, राज्य प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप साहू, सिविल सर्जन डॉ. ए.के. टोंडर, डॉ. आदित्य सिन्हा, डॉ. सरिता दोषी, श्री गुरुशरण साहू, श्री गिरीश कश्यप, अस्पताल सलाहकार श्री हेमराज सोनी सहित अन्य गणमान्यजन, मेडिकल लैब टेक्नीशियन अर्चना साहू, ललिता ठाकुर, बसंत वर्मा एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के अंत में उपस्थित जनों को नियमित रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई और यह संदेश दिया गया कि रक्तदान कर हम किसी की जान बचा सकते हैं – यही सच्ची मानव सेवा है।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल