Ro no D15139/23

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस कांसाबेल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जशपुरनगर 28 मई 2026/ कांसाबेल जनपद कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर स्व-सहायता समूह (SHG ) की महिलाओं के लिए ‘माहवारी स्वच्छता प्रबंधन’ (Menstrual Hygiene Management) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था।
कार्यशाला में उपस्थित मुख्य अतिथियों और विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दीः
SBM-G जिला समन्वयक मदन प्रेमी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत माहवारी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह सही स्वच्छता अपनाकर महिलाएं कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकती हैं।
प्रतिनिधि शास्त्री कुमार और
ब्लॉक समन्वयक  नीलेश कुमार ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को इस संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने और अन्य महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता ही सुरक्षा है
कार्यशाला के दौरान उपस्थित SHG ग्रुप की महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और खुलकर चर्चा की। उन्हें बताया गया कि माहवारी कोई बीमारी या शर्म का विषय नहीं है, बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। इस दौरान साफ-सफाई रखना महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सम्मान के लिए बेहद जरूरी है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें